Newswahni

बिजली गिरने से दादा पोते की मौत सीवान में मवेशी चराने गए थे एक व्यक्ति घायल…




सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दादा-पोते की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल व्यक्ति द्वारा गांव पहुंचकर घटना की जानकारी देने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में तीनों को सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दादा-पोते को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दरवेशपुर निवासी स्व. रघुनी चौधरी के 54 वर्षीय पुत्र बंधु चौधरी और उनके 19 वर्षीय पोते प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े परिजनों के अनुसार, परिवार के कुछ सदस्य मवेशी चराने के लिए गांव के बाहर गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग पेड़ के नीचे जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान तेज कड़कड़ाहट के साथ पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में तीन लोग आ गए। इनमें से एक व्यक्ति किसी तरह वहां से निकल गया, जबकि बंधु चौधरी और उनके पोते प्रिंस कुमार बिजली की चपेट में आने के बाद बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद साथ मौजूद व्यक्ति गांव पहुंचा और ग्रामीणों व परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। शवों का कराया पोस्टमार्टम दोनों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति का भी अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल टीओपी पुलिस भी मौके पर पहुंची। टीओपी प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि अस्पताल के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद आपातकालीन कक्ष में पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कराने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। एक साथ दादा-पोते की मौत की खबर से दरवेशपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top