Newswahni

बाइक की टक्कर से ढाई साल के बच्चे की मौत सहरसा में घर के बाहर खेल रहा था मासूम ड्राइवर पर शराब पिने…




सहरसा में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ढाई वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जलई थाना क्षेत्र के समानी वार्ड संख्या 6 की है। मृतक की पहचान महिषी प्रखंड निवासी संतोष कुमार साह के बेटे आशीष कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आशीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। शनिवार शाम वह अपने घर के दरवाजे के सामने खेल रहा था, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। ड्राइवर पर शराब पिने का आरोप घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाइक चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। बाइक के आधार पर आरोपी होगा गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही जलई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जलई थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बाइक के आधार पर फरार चालक की पहचान की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top