Newswahni

बांका में नाबालिग सहेलियों ने आपस में शादी की एक किशोरी करती है मजदूरी पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया…




बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम 2 नाबालिग सहेलियों ने आपस में शादी कर ली। दोनों की उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। शादी की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली। पुलिस को खबर मिलने पर दोनों किशोरियों को बेलहर थाना लाया गया। वहां पुलिस ने उनसे और उनके अभिभावकों से मामले की जानकारी ली। दोनों किशोरियां एक ही गांव की रहने वाली हैं और उनके घर भी पास-पास हैं। वे आपस में सहेली थी और अक्सर साथ घूमने जाती थीं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। रविवार को अचानक दोनों ने शादी करने का दावा किया। इसके बाद ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना…. दोनों के बीच एक साल से लव अफेयर दोनों में से एक किशोरी लड़कों जैसा पहनावा रखती है। छोटे बाल रखती थी और अक्सर पैंट-शर्ट में दिखती थी। किशोरी गांव में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी भी करती थी। इस किशोरी ने पुलिस और अपने परिजनों के सामने खुद को लड़का बताया। उसने कहा कि वह अपनी सहेली को पत्नी के रूप में अपने साथ रखना चाहती है। उसने यह भी बताया कि दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध है। थाने पहुंचने के बाद दोनों किशोरियों ने पुलिस और अभिभावकों के सामने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस और पैरेंट्स कर रहे समझाने की कोशिश दोनों नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। दूसरी किशोरी के अभिभावकों ने बताया कि उन्हें दोनों के बीच ऐसे संबंध की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें अचानक इस घटना के बारे में पता चला। अभी दोनों किशोरियों को पुलिस की निगरानी में रखा गया है। थाना परिसर में पुलिस और अभिभावक दोनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। एक साल पहले भी हुई इस तरह की घटना ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले भी लड़के की वेशभूषा वाली किशोरी ने वर्तमान प्रेमिका की बड़ी बहन के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई थी। इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को मिलने के बाद काफी मशक्कत की गई। पुलिस की मदद से किसी तरह मामले को शांत कराया गया। इसके बाद वर्तमान प्रेमिका की बड़ी बहन की आनन-फानन में किसी अन्य युवक से शादी करा दी गई। करीब एक साल तक मामला शांत रहा। मजदूरी करने के साथ टेंट डेकोरेशन का काम करती थी किशोरी इसके बाद उक्त किशोरी का उसकी छोटी बहन से नजदीकी भरने के बाद प्रेम प्रसंग हो गया और रविवार को उसने उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली। ग्रामीणों के अनुसार, यह पूरी प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। किशोरी लड़कों की तरह पैंट-शर्ट पहनती थी और छोटे बाल रखती थी। वह गांव में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करने के अलावा टेंट डेकोरेशन का काम भी करती थी। काम से मिलने वाली कमाई को वह अपनी जरूरतों और प्रेमिका की खुशियों पर खर्च करती थी। FIR दर्ज कर होगी कार्रवाई – प्रभारी थानाध्यक्ष बताया जाता है कि रविवार को लड़के के वेश में रहने वाली किशोरी अपनी प्रेमिका को उसके घर से अपने घर ले गई। वहां दोनों ने शादी की रस्में पूरी कीं और किशोरी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद दोनों के विवाह की खबर गांव में फैल गई और यह मामला चर्चा का विषय बन गया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों किशोरियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर दोनों अपनी बात पर कायम रहती हैं और मामले में कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यकता हुई तो FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों के नाबालिग होने के कारण पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top