Newswahni

बांका में लोहे की रॉड से युवती की पीट पीटकर हत्या पति समेत पर लाख रुपए मांगने का आरोप इलाज के दौरान गई…




बांका में दहेज की मांग पूरी न होने पर युवती की पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बाराहाट थाना क्षेत्र के केनवाटीकर गांव में मृतका की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के संझा गांव निवासी विभाष यादव की बेटी ब्यूटी कुमारी(25) के रूप में हुई है। इस मामले में पति समेत छह लोगों पर आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता विभाष यादव ने बताया कि उनकी बेटी की शादी साल 2022 में केनवाटीकर गांव निवासी प्रीतम यादव के साथ हुई थी। शादी के समय दहेज के रूप में नगद पैसे और अन्य सामान दिए गए थे। हालांकि,शादी के कुछ समय बाद से ही पति प्रीतम यादव और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य वाहन खरीदने के लिए दो लाख रुपए नगद दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ब्यूटी कुमारी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। लोहे की रॉड से पति ने की थी पिटाई परिजन के अनुसार, बीते 2 अप्रैल को पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों ने मिलकर ब्यूटी कुमारी की लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की थी। इस हमले में ब्यूटी की आंख, सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद वह ठीक से चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पिता विभाष यादव घायल बेटी को अपने घर ले आए और उसका इलाज शुरू कराया।पिछले करीब दो महीने से उसका लगातार उपचार चल रहा था। गुरुवार शाम अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले युवती ने थाने में की थी शिकायत मृतका के पिता ने बताया कि 2 अप्रैल को हुई मारपीट की घटना के बाद उनकी बेटी ने घायल अवस्था में दहेज प्रताड़ना और मारपीट को लेकर बाराहाट थाना तथा बांका महिला थाना में आवेदन भी दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और उसका पति दूसरी शादी करने की धमकी देता था। मामले को लेकर कई बार पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन ससुराल पक्ष ने पंचायत की बातों को नजरअंदाज कर दिया। परिजनों ने पति सहित ससुराल पक्ष के सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि दहेज लोभियों ने उनकी बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है।इधर, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि मामले में फर्द बयान प्राप्त होने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top