![]()
बांका जिले के फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह घटना तेलिया-केंदुआर सड़क मार्ग पर शोभनी पोखर के पास हुई। मृतक की पहचान शोभनी गांव निवासी पपलू दास के पुत्र लवकुश के रूप में हुई है। इस हादसे में उसका एक साथी आकाश कुमार घायल हो गया, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडूमर में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लवकुश अपने साथियों के साथ साइकिल से गांव लौट रहा था। इसी दौरान केंदुआर की ओर से आ रहे एक मिनी ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। मिनी ट्रैक्टर का चालक वाहन छोड़कर फरार दुर्घटना के बाद मिनी ट्रैक्टर का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना स्थल पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलने पर फुल्लीडूमर थाना के एसआई अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मिनी ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। फुल्लीडूमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Source link