![]()
बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के सिंहनान गांव में बुधवार शाम दो जुगाड़ गाड़ियों की टक्कर में करीब 50 वर्षीय मजदूर अर्जुन यादव की मौत हो गई। वह मिक्सर मशीन लदी जुगाड़ गाड़ी पर बैठा था। हादसे में गाड़ी के लोहे के एंगल की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया। जानकारी के अनुसार, सिंहनान निवासी अर्जुन यादव बुधवार शाम मकान की ढलाई का काम पूरा करने के बाद जुगाड़ गाड़ी पर मिक्सर मशीन लोड कर जगदीशपुर की ओर से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव की ग्रामीण सड़क पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी जुगाड़ गाड़ी ने उसकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। लोहे के एंगल की चपेट में आए अर्जुन आमने-सामने की टक्कर के बाद मिक्सर मशीन के पास बैठे अर्जुन यादव दूसरी जुगाड़ गाड़ी की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद गाड़ी उन्हें कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई। इस दौरान गाड़ी में लगे लोहे के एंगल से उनके दोनों पैर कट गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मिक्सर गाड़ी पर सवार दूसरा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया। उनकी मांग थी कि आरोपित चालक को गिरफ्तार किया जाए, स्थानीय विधायक और वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष अभय शंकर, एसआई विनोद कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा और मौके पर हंगामा हुआ। सीओ पहुंचे, तीन घंटे बाद हटाया गया जाम इसके बाद अंचलाधिकारी विश्वजीत कुमार भी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल के बाद पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाया। कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद करीब तीन घंटे में जाम हटाया गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव जाम हटने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बांका सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link