Newswahni

बांका में कुएं में डूबने से ऑटो चालक की मौत पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की परिजन ने हत्या कर शव…




बांका के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में ऑटो चालक विक्रम तांती(25) की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 निवासी स्वर्गीय गोपाल तांती का बेटा था। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। विक्रम तांती की शादी करीब तीन साल पूर्व अमरपुर के पवई गांव में हुई थी। परिवार के अधिकांश सदस्य दिल्ली में रहकर मजदूरी और अन्य कार्य करते हैं, जबकि विक्रम अमरपुर में रहकर ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। 5 दिन पहले फोन हुआ था चोरी मृतक अपने पीछे चार माह का बेटा शिवम कुमार और करीब दो साल की बेटी रूही को छोड़ गया है। घटना के बाद मासूम बच्चों और परिवार की स्थिति देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि चार-पांच दिन पहले विक्रम का मोबाइल फोन भी चोरी हो गया था। घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हत्या कर शव कुएं में फेंकने की आशंका स्थानीय वार्ड पार्षद पप्पू साह और मृतक के चचेरे भाई ने भी घटना को लेकर अपना बयान दिया है। वहीं कुछ स्थानीन लोगो ने आशंका जताई है कि विक्रम की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया हो सकता है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच जारी है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top