Newswahni

बांका में अज्ञात बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत सेजपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिला शव पशु को लेकर जाते समय एक्सीडेंट…




बांका टाउन थाना क्षेत्र के सेजपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रविवार शाम एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बांका थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम को रेलवे ट्रैक के पास एक वृद्ध का शव मिलने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। वृद्ध किसी पशु को लेकर जा रहा था स्थानीय लोगों ने अनुमान लगाया है कि वृद्ध किसी पशु को लेकर जा रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पहचान न होने पर शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि परिजन या अन्य पहचानकर्ता सामने आ सकें। रेलवे प्रशासन ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top