Newswahni

बगीचा में पेड़ से लटका मिला किशोर किशोरी का शव परिजन बोले सेहरी से पहले दोनों घर से हुए गायब पुलिस सभी पहलुओं…




बेतिया में शनिवार सुबह एक बगीचे में किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सिकटा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सिकटा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की है। मृतकों की पहचान सिरसिया गांव निवासी शेख बुनाद के 15 वर्षीय बेटे सैदुल्लाह आलम और इजहार अंसारी की 14 वर्षीय बेटी सहबुन नेशा के रूप में हुई है। सेहरी से पहले अपने-अपने घर से दोनों हुए गायब परिजन ने बताया कि शुक्रवार रात दोनों अपने-अपने घरों में खाना खाकर सो गए थे। शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य सेहरी के लिए जागे, तो दोनों घर से गायब मिले। परिजनों ने आसपास उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान ग्रामीणों ने बगीचे में पेड़ से लटके उनके शव देखे और परिजनों को सूचित किया। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम छा गया है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले के सभी पहलुओं पर जांच जारी एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बगीचे से युवक और युवती के शव बरामद किए गए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या का मामला।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top