Newswahni

बक्सर में पदों पर ऑन द स्पॉट सिलेक्शन अगस्त को जॉब कैंप सुबह से शाम बजे तक चलेगा हजार प्रतिमाह वेतन…




बक्सर में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा 8 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में निजी क्षेत्र की एक कंपनी द्वारा 700 विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का ऑन द स्पॉट चयन किया जाएगा। आईटीआई फील्ड परिसर में आयोजन प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, यह जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग लें इस जॉब कैंप में अप्रेंटिसशिप ट्रेनी (प्रोडक्शन, क्वालिटी एवं असेंबली) के कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 17 हजार से 27 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके लिए दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। कार्यस्थल अहमदाबाद और महाराष्ट्र रहेगा चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल अहमदाबाद और महाराष्ट्र रहेगा। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को बस, कैंटीन और बीमा जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। अभ्यर्थियों की योग्यता और पात्रता के आधार पर जॉब कैंप स्थल पर ही साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि जॉब कैंप में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे एनसीएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जॉब कैंप में प्रवेश और चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। बायोडाटा-आधार कार्ड लेकर समय पर पहुंचें इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे जॉब कैंप के दिन अपना बायोडाटा और आधार कार्ड साथ लेकर निर्धारित समय पर पहुंचें। नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों और नियमों की जिम्मेदारी संबंधित नियोजक की होगी। जिला नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top