Newswahni

बक्सर में जुलाई को राजद का धरना मार्च छात्रों पर लाठीचार्ज बेरोजगारी के विरोध में युवा इकाई ने की बैठक…




बक्सर में युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा राजद के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र आजाद ने की। इसका मुख्य उद्देश्य 28 जुलाई 2026 को होने वाले एक दिवसीय धरना और पैदल मार्च की रणनीति तैयार करना था। इस बैठक में आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने बताया कि यह धरना और पैदल मार्च बिहार में छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन के दौरान हुए गोलीकांड और लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। खाद, पानी और सिंचाई का मुद्दा उठाएंगे इसके अतिरिक्त, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों को खाद, पानी व सिंचाई की समस्या, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसे जनसरोकार के मुद्दे भी उठाए जाएंगे। राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह के मार्गदर्शन में आंदोलन को व्यापक और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को धरना एवं पैदल मार्च में शामिल करने की अपील की गई। नेताओं ने जोर दिया कि जनता से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना आवश्यक है। आंदोलन को सफल बनाने की अपील युवा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र आजाद ने कहा कि छात्र, युवा, किसान और आम नागरिक विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। आजाद ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत कर आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया। बैठक में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू यादव, छात्र नेता मंजी यादव, युवा जिला प्रधान महासचिव ओम प्रकाश माली, युवा नगर अध्यक्ष बबन राजभर, छात्र नेता विश्वा यादव, युवा नेता नंदन यादव, युवा मीडिया प्रभारी रमेश कुमार, युवा नेता इमरान अंसारी सहित युवा राष्ट्रीय जनता दल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top