Newswahni

बक्सर में खेत में मवेशी जाने पर विवाद लोगों पर चाकू से हमला सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी…




बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के तिवाय गांव में खेत में मवेशी चले जाने को लेकर हुए विवाद में चार लोग चाकू लगने से घायल हो गए। सूचना मिलने पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा। उनका उपचार जारी है। तिवाय गांव निवासी भीम साह अपने करीब एक बीघा खेत में जुताई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के धरीक्षन राजभर और विजय सिंह कुशवाहा के मवेशी खेत में घुस गए। मवेशियों के खेत में प्रवेश करने को लेकर भीम साह और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस विवाद के बाद भीम साह और उनके तीन-चार परिजनों ने धरीक्षन राजभर, उनकी पत्नी, विजय सिंह कुशवाहा और उनकी पत्नी बिंदा देवी पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू से हमला कर चारों को घायल कर दिया गया। 4 लोगों को चाकू के हमले से लगी चोट घटना में धरीक्षन राजभर की बाईं जांघ पर चाकू से चोट लगी है, जबकि विजय सिंह कुशवाहा, उनकी पत्नी बिंदा देवी और एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस इस आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top