Newswahni

बंटी यादव हत्या के विरोध में मधुबनी में कैंडल मार्च लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की…




पटना में हुए बंटी यादव हत्याकांड के विरोध में रविवार शाम मधुबनी में कैंडल मार्च निकाला गया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नगर अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में शहरवासियों ने स्टेशन चौक से समाहरणालय तक मार्च निकालकर दिवंगत बंटी यादव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की गई। शाम करीब 7 बजे शुरू हुए इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और राजद के पदाधिकारी शामिल हुए। हाथों में मोमबत्तियां लिए लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकाला और बंटी यादव के लिए न्याय की मांग की। इस अवसर पर राजद नगर अध्यक्ष पप्पू यादव, राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, समाजसेवी बबलू यादव और सुबोध शास्त्री ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बंटी यादव हत्याकांड के सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र सुनवाई कर फांसी की सजा देने की मांग की। नेताओं ने राज्य सरकार से मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने, उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने और बंटी यादव को शहीद का दर्जा देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और त्वरित सहायता प्रदान करनी चाहिए। कैंडल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यदि अपराधियों के विरुद्ध समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो ऐसी घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी सजा नहीं दिलाई गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थिति पर नजर बनाए रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top