Newswahni

फाल्टा सीट से जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान तो पहले ने झाड़ा पल्ला अब सायोनी घोष ने दिया नया ट्विस्ट उम्मीदवार ने की…



West Bengal Jahangir Khan: बंगाल में 21 मई को फाल्टा सीट पर होने वाले पुनर्मतदान से दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने चुनावी मैदान से अपने कदम पीछे खींच लिया है। फाल्टा से जहांगीर खान द्वारा उम्मीदवारी वापस लेते ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-उथल मच गई। 

जहांगीर खान ने नाम वापस लेने के बाद कहा था कि ‘हमारे सीएम सुवेंदु अधिकारी फाल्टा के लोगों के लिए एक विशेष पैकेज उपलब्ध करा रहे हैं, इसी कारण मैं अपना नामांकन वापस ले रहा हूं।’ अब फाल्टा पुनर्मतदान को लेकर टीएमसी सांसद सायनी घोष ने तीखा बयान दिया है। इस बीच उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।

यह चुनाव होता है, तो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं होगा-सायोनी घोष

फाल्टा में पुनर्मतदान से पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस लेने पर टीएमसी सांसद सायनी घोष ने कहा, “मुझे लगता है यह जहांगीर का अपना फैसला है और पार्टी ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी से कोई परामर्श नहीं किया गया था। उन्हें शायद असुरक्षित महसूस हुआ होगा और उनके खिलाफ गंभीर धमकियां थीं, जिसके लिए वे सुरक्षा की मांग करते हुए अदालत भी गए थे।”

आगे उन्होंने कहा :अगर यह चुनाव होता भी, तो यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं होता। मेरा मानना ​​है कि उन्होंने इन सभी बातों पर विचार करने के बाद व्यक्तिगत रूप से यह निर्णय लिया है।”

TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने क्या कहा?

फाल्टा सीट से उम्मीदवारी वापस लेने के बाद जहांगीर खान ने कहा “मैं फाल्टा का बेटा हूं और मेरा उद्देश्य फाल्टा में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना और इसका अधिकतम विकास करना है। मेरा सपना था ‘सोनार फाल्टा’। हमारे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी फाल्टा के लोगों के लिए एक विशेष पैकेज उपलब्ध करा रहे हैं, इसी कारण मैं अपना नामांकन वापस ले रहा हूं। मैंने फाल्टा के विकास और शांति के हित में अपनी उम्मीदवारी वापस ली है।”

टीएमसी ने जहांगीर खान का निजी निर्णय बताया

जहांगीर खान द्वारा उम्मीदवारी वापस लेने के बाद पार्टी ने कहा ‘जहांगीर खान द्वारा फाल्टा पुनर्चुनाव से हटने का निर्णय उनका निजी निर्णय है, न कि पार्टी का। 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से अकेले फाल्टा में हमारे 100 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई है, उन्हें बंद कर दिया गया है और दिनदहाड़े धमकी देकर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जबकि बार-बार शिकायतें मिलने के बावजूद चुनाव आयोग आंखें मूंद रहा है।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top