Newswahni

प्रिंसिपल का छात्रा से पैसे लेने का वीडियो वायरल ठाकुरगंज कॉलेज में प्रैक्टिकल फीस के नाम पर रुपए मांगा ने की जांच की…




किशनगंज के ठाकुरगंज स्थित एम.एच. आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल अबरार आलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रिंसिपल को एक छात्रा से नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रैक्टिकल फीस के नाम पर 600 रुपए जमा करने के लिए कहते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद छात्र संगठनों और अभिभावकों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि कॉलेज प्रशासन छात्राओं से अतिरिक्त शुल्क की मांग कर रहा है। जबकि, बिहार सरकार की नीति के तहत लड़कियों के लिए नामांकन निःशुल्क है। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने वाले कई उपयोगकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कॉलेज में निर्धारित नियमों के विपरीत छात्रों से पैसे वसूले जा रहे हैं। लड़कियों के लिए नामांकन निशुल्क इस मामले पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विभाग संयोजक अमित मंडल ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार की नीति के अनुसार, लड़कियों के लिए नामांकन पूरी तरह निशुल्क है। इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र छात्रों को भी शुल्क में छूट प्रदान की जाती है। मंडल ने कहा कि ऐसी स्थिति में किसी भी छात्र या छात्रा से अतिरिक्त राशि की मांग करना नियमों का उल्लंघन है। निष्पक्ष जांच कराने की मांग अमित मंडल ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज के संबंध में पहले भी कई शिकायतें सामने आई हैं, लेकिन उन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मंडल ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगी और कॉलेज का घेराव भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एम.एच. आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीन संचालित होता है। अब सभी की निगाहें विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की जाने वाली संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top