Newswahni

प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ का वां साप्ताहिक पौधरोपण अभियान ग्रामीणों को एक व्यक्ति एक वृक्ष का संदेश दिया…




जहानाबाद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ ने रविवार को अपना 260वां साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम रामकृष्ण परमहंस विद्यालय, बभना कटैया, रामकृष्ण नगर (नदी किनारे) में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण से हुई। इस दौरान प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने विद्यालय परिसर और नदी किनारे विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे लगाए। उन्होंने इन पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। विद्यालय के प्राचार्य पिंटू शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार भी हैं। उन्होंने जोर दिया कि आज जब धरती प्रदूषण, बढ़ते तापमान और प्राकृतिक असंतुलन जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है, तब पौधरोपण हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति नैतिक जिम्मेदारी बन गया है। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं और ग्रामीणों को “एक व्यक्ति – एक वृक्ष” का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जहानाबाद के इस सतत अभियान को समाज में पर्यावरण चेतना जगाने और युवाओं को सकारात्मक सामाजिक कार्यों से जोड़ने का प्रेरणादायी प्रयास बताया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के रंगेश कुमार, कौशल कुमार, डॉ. रंजीत भारतीय, धनंजय कुमार, अजीत कुमार, संजय शर्मा, नीतीश कुमार, विनोद कुमार, श्रीराम शर्मा, गोपाल जी तथा कोलकाता यूथ ग्रुप के राहुल जी, सत्यम, पंकज सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top