Newswahni

पूर्व जिला परिषद सदस्य रामविलास महतो का निधन बेगूसराय के वीरपुर में वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस…




बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के जगदर निवासी पूर्व जिला परिषद सदस्य, पूर्व मुखिया और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पूर्व अंचल मंत्री रामविलास महतो का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रामविलास महतो पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने के बाद उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रखंड क्षेत्र सहित जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। रामविलास महतो ने लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बनाई। वे पूर्व में मुखिया और जिला परिषद सदस्य के रूप में क्षेत्र की जनता की सेवा कर चुके थे। उनके पार्थिव शरीर के जगदर पहुंचने पर भाकपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। रामविलास महतो के निधन पर भाकपा अंचल मंत्री राम प्रवेश सिंह, पूर्व अंचल मंत्री चंद्र प्रकाश नारायण सिंह, भाकपा नेता प्रताप नारायण सिंह, प्रखंड प्रभारी प्रह्लाद सिंह, सुरेश पासवान, भाकपा नेता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक अमरनाथ सिंह, रामाश्रय पासवान, मनोज यादव, पंचायत समिति सदस्य रीता देवी और कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top