Newswahni

पूर्व क्रिकेटर के ससुर और साले गिरफ्तार मुंबई पुलिस ने भेजा जेल जानिए क्या है पूरा मामला…



Yusuf Pathan relatives arrest: पूर्व क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से सांसद युसूफ पठान से जुड़ी बड़ी खबर आई है। उनके कुछ रिश्तेदारों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला मारपीट का बताया जा रहा है, जिसमें युसूफ के ससुर, साले और एक अन्य रिश्तेदार को जेल भेजा गया।

कार से पानी उछलने पर शुरू हुआ विवाद

घटना शनिवार (18 अप्रैल) रात करीब 9 बजे की है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी यूसुफ खान (उम्र- 30 साल) अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार एक पानी से भरे गड्ढे से गुजरी, जिससे पानी उछलकर शोएब खान (उम्र- 35 साल) पर गिर गया, जो यूसुफ पठान के साले हैं।

कार का शीशा तोड़ा, मारपीट भी हुई

यूसुफ खान के मुताबिक, उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और शोएब से इसके लिए माफी भी मांगी, लेकिन बात बढ़कर विवाद में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान शोएब खान ने उनके साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं बांस के डंडे से उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और उनके साथ मारपीट भी की।

घटना के बाद यूसुफ जब अपने घर गए, तो परिवारवालों ने उन्हें पुलिस के पास जाने की सलाह दी। इस बीच, रास्ते में ही उन्हें यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान मिल गए। पुलिस के अनुसार, खालिद खान अपने बेटे उमरशाद खान (उम- 35 साल), शोएब खान और एक अन्य आरोपी शहबाज पठान के साथ थे। वहां उनके बीच फिर से विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान और उनके रिश्तेदारों ने युनूस पर दोबारा हमला किया।

घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों के बीच भारी विवाद और मारपीट होती नजर आ रही है। 

मामले में कार्रवाई करते हुए बायकुला पुलिस ने खालिद खान, उमरशाद खान और शोएब खान को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आरोपी शाहबाज पठान अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों पर मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 2 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top