Newswahni

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता पर वेब सीरीज में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप…



Yograj Singh: टीम इंडिया के पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और अभिनेता योगराज सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। एक वेब सीरीज़ के वायरल क्लिप में महिलाओं के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार योगराज सिंह पर चंडीगढ़ के सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 62A के तहत FIR दर्ज की गई है। यह FIR सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर दर्ज की गई, जिसमें योगराज सिंह महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

अधिवक्ता उज्ज्वल भासिन ने शिकायत दर्ज कराई

वेबसीरीज़ ‘लुक्खे’ में पूर्व क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह की टिप्पणी पर अधिवक्ता उज्ज्वल भासिन ने कहा, ‘मैंने युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के खिलाफ एसएसपी चंडीगढ़ में शिकायत दर्ज कराई है। उनका एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए इतनी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है कि मैं उसे दोहरा भी नहीं सकता।’

आगे उन्होंने कहा ‘अगर कोई वह बयान सुनेगा तो शर्म से मर जाएगा। उन्होंने वेबसीरीज़ में ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसे सोशल मीडिया पर शायद लाखों बार देखा जा चुका है। मैंने अपनी शिकायत में कहा है कि एसएसपी चंडीगढ़ को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि योगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और निर्देशकों और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए।’

योगराज सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 62A के तहत FIR दर्ज की गई है। वहीं, समाचार एजेंसी ANI के अनुसार ‘यह मामला तब दर्ज किया गया जब वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर फैल गया, जिससे कथित टिप्पणियों को लेकर आलोचना हुई और कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।’ 

वेब सीरीज के डायलॉग पर मचा विवाद

दरअसल, 8 मई को रिलीज हुई हिंदी वेब सीरीज ‘लुक्खे’ का एक एपिसोड सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में योगराज सिंह द्वारा निभाए गए किरदार वालिया साहब को महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है। इसके बाद टिप्पणी को आधार बनाकर शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

पंजाब महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान

बताया जा रहा है कि मामले के तूल पकड़ने के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top