Newswahni

पूर्णिया में बदला मौसम का मिजाज झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…




पूर्णिया में शनिवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पिछले 48 घंटे से जारी उमस और तपिश भरी गर्मी के बाद हुई झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। हालांकि अचानक हुई बारिश और मौसम के उतार-चढ़ाव से सुबह के समय में लोगों को परेशानी हुई। इससे छोटे दुकानदारों और दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ा है। इससे पहले शुक्रवार को दिनभर चिलचिलाती धूप और तपिश भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। रात के समय भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और उमस भरी गर्मी ने लोगों की रात की नींद हराम कर दी। लेकिन शनिवार की सुबह आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा मौसम सुहाना होने के बावजूद सुबह-सुबह अपने काम पर निकलने वाले लोगों के लिए यह बारिश परेशानी का सबब बन गई। एक स्थानीय नागरिक ने अपना कहा कि सुबह-सुबह अचानक हुई इस बारिश के कारण लोगों को दफ्तर और अपने जरूरी कामों के लिए निकलने में काफी देरी हो गई। हमें भी कहीं दूर जाना था, लेकिन बारिश की वजह से हम बहुत लेट हो गए हैं। इस तरह रुक-रुक कर और अचानक होने वाली बारिश से बहुत परेशानी होती है। छोटे व्यापारियों और सब्जी विक्रेताओं पर दोहरी मार इस बदलते मौसम का सबसे बुरा असर दैनिक मजदूरी करने वाले और छोटे दुकानदारों पर पड़ रहा है। अचानक होने वाली बारिश से फुटकर विक्रेताओं और सब्जी मंडी में दुकान लगाने वालों का धंधा पूरी तरह चौपट हो जाता है। मौसम विभाग का अलर्ट: अभी और बरसेंगे बदरा मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता के कारण पूर्णिया और आसपास के इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों को वज्रपात से सावधान रहने और जलजमाव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top