Newswahni

पूर्णिया में पीडीएस डीलर पति की मौत शरीर पर चोट के निशान मिले पत्नी और भाइयों ने एक दूसरे पर लगाया हत्या का…




पूर्णिया में पीडीसी डीलर के पति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला उलझ गया है। हैरानी की बात यह है कि पत्नी और मृतक के भाई एक-दूसरे पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के. नगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के बैरगाछी गांव वार्ड 1 की है। मृतक की पहचान यशवंत पासवान उर्फ नेहरू(35) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी फूल कुमारी देवी के नाम पर गणेशपुर वार्ड 9 में जन वितरण प्रणाली की दुकान संचालित है, जिसे पिछले सात सालों से यशवंत ही संभाल रहे थे। वे जीएमसीएच में गार्ड की नौकरी भी करते थे। मृतका की मां गिरजा देवी का आरोप है कि शनिवार देर रात बहू तीन-चार लोगों के साथ ऑटो से यशवंत को उनके पुराने घर बैरगाछी छोड़कर गई थी। बहू ने कहा कि यशवंत की तबीयत खराब है और वो बच्चों के पास वापस गणेशपुर जा रही है। सुबह जब उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो यशवंत के भाइयों को इसकी सूचना दी। इसके बाद बेटे को फौरन इलाज के लिए जीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया शव घर पहुंचते ही विवाद बढ़ गया। पत्नी फूल कुमारी देवी ने अपने जेठ पर पति की हत्या का आरोप लगाया। वहीं, मृतक की मां गिरजा देवी और भाइयों ने फूल कुमारी पर ही हत्या करने का शक जताया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि सास और देवर ने जमीन जायदाद से पति को अलग कर रखा था। जबकि दूसरे भाइयों की तरह वे भी इसमें बराबर के हकदार थे। यही बात उन्हें खटकने लगी। सही मौका देकर उन्होंने मारपीट करते हुए पति को मार डाला। मारपीट करके घर पहुंचा दिया जबकि मृतक की मां और भाइयों का कहना है कि यशवंत पासवान की पत्नी और पति के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। पत्नी पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। उसने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट की और फिर स्थिति गंभीर होने पर यशवंत को घर पहुंचाकर निकल गई। यशवंत के कूल्हे और पैर के पास गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top