Newswahni

पूर्णिया में दो बच्चों की मां से रेप की कोशिश बेटी को बचाने गए पिता पर रॉड से जानलेवा हमला जान से मारने…




पूर्णिया के बायसी में 2 बच्चों की मां से रेप की कोशिश हुई है। शोर होने पर बेटी को बचाने गए पिता पर आरोपी ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया। थोड़ी देर में भीड़ जुटने लगी। लोगों को देखकर आरोपी भाग गया। जानलेवा हमले में पीड़िता के पिता बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें घर वालों की मदद से GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया, जहां गंभीर हालत में घायल पिता का इलाज जारी है। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय स्थानीय बायसी थाने में लिखित आवेदन दिया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि 23 मार्च की शाम करीब 4 बजे बेटी घर से मवेशी के लिए घास काटने गई थी। घर लौटने के दौरान गांव के ही मो. याकूब के बेटे मो. मोतब्बीर ने उसे बांस के झाड़ में पीछे से पकड़ लिया और रेप की कोशिश की। आरोप है कि आरोपी ने उसे जमीन पर गिराकर कपड़े फाड़ दिए और अर्धनग्न कर दिया।
घरवालों पर लाठी से हमला
महिला के शोर मचाने पर उसके पिता मौके पर पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य भी लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर पहुंच गए और सभी ने मिलकर पिता पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान लोहे की रॉड से वार कर पीड़िता के पिता का दाहिना हाथ तोड़ दिया गया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें बायसी पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।

चांदी की चेन छीनने का आरोप वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हंगामे के दौरान उसके गले से चांदी की चेन भी छीन ली गई। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि अगली बार मौका मिला तो दुष्कर्म कर जान से मार देंगे। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़िता और उसके पिता को बचाया। मामले में थाना अध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top