Newswahni

पूर्णिया में घर की छत पर गिरा हाई वोल्ट तार विभाग पर लापरवाही का आरोप शिकायत के बावजूद नहीं पहुंचे कर्मी…




पूर्णिया पूर्व प्रखंड की हरदा पंचायत के वार्ड संख्या-02 में एक घर की छत पर पिछले चार दिनों से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरा हुआ है। लगातार सूचना दिए जाने के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। पीड़िता रंजना दास, जो विजय दास की पत्नी हैं, ने बताया कि चार दिन पहले उनके घर की छत पर यह बिजली का तार गिर गया था। इस घटना के बाद से उनका पूरा परिवार भयभीत है और सुरक्षा को लेकर चिंतित है। रंजना दास के अनुसार, उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार इस बारे में जानकारी दी है। हालांकि, उन्हें हर बार केवल आश्वासन मिला। अब तक न तो कोई कर्मी मौके पर पहुंचा है और न ही तार हटाने की कोई पहल की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की इस उदासीनता के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। घर की छत पर हाईटेंशन तार पड़े होने से परिवार छत का उपयोग नहीं कर पा रहा है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी लगातार चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि 11 हजार वोल्ट का तार चार दिनों तक किसी घर की छत पर पड़ा रहे और विभाग कार्रवाई न करे, तो यह घोर लापरवाही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र तार नहीं हटाया गया और कोई दुर्घटना हुई, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। इस संबंध में विद्युत कनीय अभियंता (ग्रामीण) शौकत अंसारी से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें शुक्रवार देर रात मिली है। अंसारी ने कहा कि जानकारी मिलते ही मिस्त्री को मौके पर भेजा गया है और तार को जल्द ही हटवा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इससे पहले यह जानकारी उन तक नहीं पहुंची थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top