Newswahni

पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में छापेमारी महिलाएं पकड़ी कस्टमर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया इलाका सील कर सभी को दबोचा…




पूर्णिया के गुलाबबाग जीरो माइल रेड लाइट एरिए में पुलिस की रेड पड़ी है। इस ऑपरेशन में देह व्यापार के धंधे में शामिल 19 महिला और 4 पुरुष ग्राहक को हिरासत में लिया गया है। अचानक हुई इस रेड से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर सबको पकड़ लिया है। 1 से 30 अप्रैल तक चल रहे बिहार पुलिस और नया सबेरा एनजीओ के स्पेशल ड्राइव के तहत चल रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत रेड की बड़ी कार्रवाई हुई है। सदर एसडीओ श्वेतम दीक्षित और एसडीपीओ ज्योति शंकर खुद इसका नेतृत्व कर रहे हैं। ये कार्रवाई पुलिस की अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। रेड से इलाके में हड़कंप मचा है। रेड लाइट इलाका सील कर पुलिस ने की कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, भारी फोर्स के साथ पूरी तरह सील किया गया, जिसके बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में प्रशिक्षु डीएसपी, फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी प्रभारी राज नंदनी स्थानीय थाना की पुलिस और सशस्त्र बल के साथ मोर्चा संभाले हुई हैं। पूरे रेड लाइट एरिया को चारों तरफ से घेर लिया गया है, ताकि कोई भी संदिग्ध भाग न सके। घर-घर तलाशी ली गई और हर संदिग्ध ठिकाने को खंगाला जा रहा है। ये कार्रवाई नया सवेरा एनजीओ से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत प्लान तैयार किया और इलाके में दबिश दे दी। जैसे ही पुलिस पहुंची, इलाके में भगदड़ मच गई, लेकिन पहले से तैयार पुलिस टीम ने सभी रास्तों को बंद कर रखा था। छापेमारी में पकड़े गए सभी 23 लोगों को सदर थाना लाया गया है। महिला पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं से अलग से पूछताछ की जा रही है। नेटवर्क के पीछे कौन, कितने वक्त से चल रहा था गंदा खेल, जानकारी जुटा रही पुलिस पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क के पीछे कौन लोग हैं और यह धंधा कितने समय से चल रहा था। सदर एसडीपीओ ज्योति शंकर ने साफ कहा है कि इस कार्रवाई का मकसद इलाके से अवैध गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करना है। पूछताछ के बाद एनजीओ के सहयोग से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई भी अवैध या संदिग्ध गतिविधि हो रही है, तो तुरंत जानकारी दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top