Newswahni

पूरा सदन ओम बिड़ला के साथ खड़ा है लेकिन जब राहुल गांधी को नियम के खिलाफ बोलने से रोका गया तो लोकसभा में…


Anurag Thakur Parliament Speech

Anurag Thakur Parliament Speech | Image:
Sansad TV

Anurag Thakur in Parliament: लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को विपक्ष के नेताओं को जमकर लताड़ा। उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा’ करार दिया। ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी न केवल सदन के भीतर नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं, बल्कि विदेशों में जाकर भारतीय लोकतंत्र की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास करते हैं। 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग सदन में ‘माइनस ट्रिपल सी’ (No Civic Sense, No Common Sense, No Constitutional Sense) के साथ आते हैं, जिन्हें यह तक नहीं पता कि लोकतंत्र के मंदिर में कैसा व्यवहार करना चाहिए।

‘राहुल गांधी को सुर्खियों में रहने की है भूख’

अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में एक नया शब्द उछालते हुए राहुल गांधी को ‘फोमो गांधी’ (FOMO – Fear Of Missing Out) कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी को हमेशा इस बात का डर सताता रहता है कि कहीं वे हेडलाइंस से बाहर न हो जाएं, इसलिए वे नियमों के खिलाफ जाकर बोलते हैं। ठाकुर ने तीखे लहजे में कहा कि यह सदन देश की ‘रूलबुक’ से चलेगा, किसी की ‘टूलकिट’ से नहीं। 

‘प्रिंसिपल तो ओम बिड़ला ही रहेंगे’ 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पद से हटाने के प्रस्ताव के खिलाफ बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने उनकी कार्यशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘इस सदन के प्रिंसिपल तो ओम बिड़ला ही रहेंगे। जिन्हें उनसे दिक्कत है, वे अपना स्कूल बदल लें।’

ठाकुर ने बताया कि ओम बिड़ला ने हमेशा छोटे दलों और उन सांसदों को बोलने का अधिक मौका दिया है जिन्हें उनकी अपनी पार्टियों ने अवसर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पूरा सदन स्पीकर की निष्पक्षता का कायल है और उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

‘नेहरू ने मीडिया की आजादी छीनी’

अनुराग ठाकुर ने लोकतंत्र के ‘गला घोंटने’ के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि नेहरू जी ने पहले संशोधन के जरिए मीडिया की आजादी छीनी थी और बाद में इंदिरा गांधी ने देश पर मीसा और इमरजेंसी थोपी थी।उन्होंने राहुल गांधी पर ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के साथ खड़े होने का आरोप भी लगाया। 

ठाकुर ने राहुल से सवाल किया कि जो लोग भगवान राम को काल्पनिक बताते हैं और भारतीय टीम की टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर मेज तक नहीं थपथपा सकते, वे किस मुंह से लोकतंत्र की दुहाई देते हैं।

‘देश माओवाद से नहीं लोकतंत्र से चलता है।’

रक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को ‘खुली छूट’ दी है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सरेंडर तो कांग्रेस ने किया था जब चीन को 38 हजार स्क्वायर मीटर जमीन दी गई थी। 

उन्होंने कहा कि आज का भारत अफगानिस्तान से अपने लोगों को सुरक्षित वापस लाता है और अपनी सीमाओं की रक्षा करना जानता है। ठाकुर ने अंत में कहा कि देश ‘माओवाद’ से नहीं बल्कि ‘लोकतंत्र’ से चलता है और विपक्ष को अपनी नकारात्मक राजनीति बंद करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  ICC Rankings: संजू-ईशान की लंबी छलांग, लेकिन इस स्टार बॉलर की बादशाहत खत्म; वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी कहां? LIST 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top