![]()
खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान चलाए गए ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सकरोहर-कुर्बन प्रधानमंत्री पथ पर रांकि बासा के समीप हुई। पुलिस को अपराधियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस का पिस्टल छीन लिया और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की तलाश में सघन अभियान चला रही है। घटना की सूचना मिलते ही खगड़िया के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की निगरानी की। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घायल अपराधी की पहचान, उसके आपराधिक इतिहास और मुठभेड़ के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस की ओर से जल्द ही विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
खबर अपडेट हो रही है….
Source link