![]()
पटना के पीरबहोर थाने में 36 साल बाद हिंदू थानेदार की पोस्टिंग हुई है। शास्त्रीनगर के सर्किल इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह को नया थानेदार बनाया गया है। रातोंरात सज्जाद गद्दी को थानेदार से हटाकर राजकुमार सिंह की जगह सर्किल इंस्पेक्टर बना दिया गया है। यह पुलिस महकमे के लिए भले यह सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन यह सामान्य प्रक्रिया होने में 36 साल लग गए। लालू शासनकाल से मुस्लिम थानेदारों की पोस्टिंग शुरू राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव 10 मार्च 1990 को बिहार के CM बने थे। इनके शासनकाल से ही पीरबहोर में मुस्लिम थानेदारों की पोस्टिंग की शुरुआत हुई थी। Z अहमद 23 मार्च 1990 को पहले मुस्लिम थानेदार बने और तब से लगातार मुस्लिम थानेदार ही बनते रहे। जी कुमार इस थाने के आखिरी हिंदू थानेदार रहे। इनका कार्यकाल 30 नवंबर 1987 से लेकर 23 मार्च 1990 तक रहे। सम्राट शासनकाल में यह पहली पोस्टिंग है और हिंदू को थानेदार के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस के शासन में सबकी पोस्टिंग हुई कांग्रेस के शासन काल में इस थाने में सभी जाति के थानेदारों की पोस्टिंग होती रही। L.P तिवारी की पहली पोस्टिंग 6 जनवरी 1976 को हुई। 24 मार्च 1980 तक L.P तिवारी बतौर थानेदार रहे। इनके बाद R.L सिंह, L.M प्रसाद, S.K गुप्ता, R.S सिंह, G कुमार समेत सिर्फ 6 हिंदू थानेदार बने। इसके बाद सब मुस्लिम थानेदार ही रहे। आखिरी और 22वें मुस्लिम थानेदार के तौर पर सज्जाद गद्दी रहे। जिनका कार्यकाल 1 वर्ष से भी कम रहा। 29 जुलाई 2025 को ज्वॉइन किए और 21 जून 2026 को हटा दिए गए।
Source link