Newswahni

पीओएसएच कार्यशाला को लेकर जुटीं सेविकाएं



गौड़ाबौराम| गौड़ाबौराम प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के लिए कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (पीओएसएच) विषय पर कार्यशाला प्रस्तावित थी। निर्धारित समय दोपहर 2:00 बजे रखा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में सेविकाएं और पर्यवेक्षिकाएं उत्साहपूर्वक भाग लेने पहुंचीं। कार्यक्रम की शुरुआत में कुछ विलंब जरूर हुआ, जिसके कारण उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस दौरान सेविकाएं आपस में विषय से जुड़े अनुभव साझा करती नजर आईं और कार्यशाला को लेकर उनकी जागरूकता एवं उत्साह स्पष्ट दिखा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top