Newswahni

पिस्टल लहराता युवक पुलिस को धक्का देकर फरार जमुई में कार से हथियार कारतूस बरामद आरोपी गब्बर सिंह के नाम पर गाड़ी…




जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के चौहानडीह गांव के पास डीजे की धुन पर पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाला एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से आरोपी की कार जब्त कर उसमें से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक तेज आवाज में डीजे बजाते हुए हाथ में पिस्टल लहरा रहा है। इस सूचना पर खैरा थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक ईशा श्री पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ा पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम चौहानडीह निवासी गब्बर सिंह उर्फ ओम प्रकाश सिंह बताया। तलाशी के दौरान युवक ने एक पुलिसकर्मी को धक्का दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपी गब्बर सिंह के नाम पर गाड़ी पुलिस ने युवक की कार की तलाशी ली, जिसमें से एक पिस्टल, बैरल में फंसा एक मिसफायर कारतूस, दो अन्य मिसफायर कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जांच में पता चला कि वाहन आरोपी गब्बर सिंह उर्फ ओम प्रकाश सिंह के नाम से पंजीकृत है। खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top