![]()
गयाजी जिला के गोईनियां गांव की छात्रा ममता कुमारी ने बिहार पारा मेडिकल प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में स्टेट टॉपर बनीहैं। अनुसूचित जाति वर्ग में पूरे प्रदेश में पहला रैंक हासिल किया है। वहीं, सामान्य वर्ग में भी पूरे राज्य में 8वां रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रिजल्ट जारी होने के बाद से ही टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर है। पिता सुरेंद्र मांझी एक बेहद साधारण परिवार से आते हैं। महादलित परिवार (भुइयां मुसहर समाज) से आने वाली ममता ने आर्थिक हालातों और तंगी से जूझते हुए यह प्रतिष्ठित मुकाम हासिल किया है। केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई ममता की इस ऐतिहासिक सफलता पर केंद्रीय मंत्री और गयाजी के सांसद जीतन राम मांझी ने वीडियो कॉल के जरिए उनसे बात की। उन्होंने ममता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांधी ने ममता से कहा कि आगे की पढ़ाई में उन्हें किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी या समस्या आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सांसद प्रतिनिधि ने किया सम्मानित सफलता की खबर मिलते ही सांसद प्रतिनिधि इंजीनियर नंदलाल मांझी ने गोइनिया गांव जाकर ममता कुमारी से मुलाकात की। उन्होंने ममता को अंगवस्त्र और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इंजीनियर नंदलाल मांझी ने कहा कि ममता कुमारी जैसे बच्चे हमारे समाज के असली हीरे हैं। इन्हें बस थोड़े से तराशने और संवारने की जरूरत है। हमारे नेता जीतन राम मांझी और हमारी पार्टी समाज के सबसे अंतिम पायदान पर रहने वाले ऐसे होनहारों के साथ हमेशा खड़ी है। शिक्षक चंदन कुमार का रहा अहम योगदान ममता की इस सफलता के पीछे उनके शिक्षक चंदन कुमार(बादिल बीघा) का भी एक बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने ममता की लगन को देखते हुए पिछले 8 सालों से उन्हें पूरी तरह निशुल्क शिक्षा दी। ममता की दिन-रात की मेहनत का ही नतीजा है कि आज पूरा समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
Source link