Newswahni

पहले लाठी से मारा फिर बार गोदा चाकू बेतिया में राजमिस्त्री का मर्डर परिजनों ने लगाया जमीन विवाद में हत्या का आरोप…




बेतिया जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र स्थित भगड़वा नहर के समीप रविवार देर रात एक राजमिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सिरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सिरसिया थाना क्षेत्र के सिरसिया पंचायत के वार्ड संख्या-09 निवासी मोतीलाल पटेल का बेटा धामू पटेल (35) के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई मोहन पटेल ने बताया कि धामू पटेल पिछले करीब छह महीने से बेतिया के छावनी इलाके में एक मकान निर्माण कार्य में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। 6 महीने से जमीन विवाद चल रहा था वह अपने साथ एक मजदूर को भी काम पर ले जाता था। रविवार को भी धामू अपने साथ मजदूर रामायण यादव को काम कराने के लिए ले गया था। काम समाप्त होने के बाद धामू रामायण यादव को उसकी बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान भगड़वा नहर के समीप उस पर हमला कर दिया गया। मजदूर रामायण यादव ने बताया कि उसे घर छोड़कर वापस लौटते समय धामू के साथ यह घटना हुई। इधर, मृतक के भाई मोहन पटेल ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों से धामू का पिछले करीब छह महीने से भूमि विवाद चल रहा था। सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस परिजनों ने घटना में भूमि विवाद को मुख्य कारण बताते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर आज सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या के पीछे भूमि विवाद है या कोई अन्य कारण, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top