Newswahni

पहले मां पर चाकू से हमला किया फिर वीं मंजिल से लगा दी छलांग ग्रेटर नोएडा में रूह कंपा देने वाली घटना क्या…



UP News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 21 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद के बाद पहले अपनी मां पर चाकू से जानलेवा हमला किया और उसके बाद इमारत की 5वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टावर-1 में रहने वाले सागर यादव (21) की किसी बात को लेकर अपनी मां से कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि सागर ने गुस्से में आकर रसोई में रखे चाकू से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 
मां को चोट पहुंचाने के तुरंत बाद, सागर अपने फ्लैट से बाहर निकला और पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सागर पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में भी यही बात सामने आई है कि यह कदम पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के कारण उठाया गया है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मां का इलाज अस्पताल में चल रहा है और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस टीम तुरंत सोसाइटी में पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और इस बात की पुष्टि की जा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी। कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top