Newswahni

परिहारपुर गंगा धाम में ढेलबंधा मेला शुरू मन्नतों के लिए वट वृक्ष में महिलाएं बांधती हैं ढेला लाखों श्रद्धालु पहुंचे सुरक्षा के इंतजाम…




कटिहार के आजमनगर प्रखंड के खरसोता पंचायत अंतर्गत परिहारपुर गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर दो दिवसीय गंगा धाम मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला 15 और 16 जनवरी को आयोजित होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। यह मंदिर ‘ढेलबंधा मेला’ के नाम से बिहार सहित पश्चिम बंगाल तक प्रसिद्ध है। यहां श्रद्धालु मन्नतें पूरी होने की कामना से मंदिर की दीवार और वटवृक्ष पर ढेला (पत्थर) बांधते हैं। मन्नतें पूरी होने के बाद वे दोबारा यहां आते हैं। देखें मेले की तस्वीरें… इस दो दिवसीय मेले में बिहार के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वे यहां गंगा स्नान भी करते हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर होगी गंगा आरती मेला समिति के सदस्यों, जिनमें सूबेद सिंह, किशोर सिंह, गोविंद कुमार सिंह, दिलीप सिंह, गणेश सिंह, सूरज सिंह, दयानंद सिंह और रामा सिंह शामिल हैं, ने बताया कि 15 और 16 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा आरती का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कटिहार जिले के सांसद, पूर्व सांसद, वर्तमान विधायक, एमएलसी और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहते हैं। मेले में लकड़ी से निर्मित सामग्रियों की होती है खरीदारी मेले में लकड़ी से निर्मित सामग्रियों की भी बड़ी संख्या में खरीदारी होती है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बारसोई अनुमंडल पुलिस प्रशासन और आजमनगर पुलिस ने विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किए हैं। आजमनगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह इसकी निगरानी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि, स्थानीय प्राणपुर विधायक निशा सिंह से इस मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top