Newswahni

पटना लापता पति को खोज रही पत्नी दंपती में एक युवती को लेकर हुआ था विवाद ज्ञान बिंदु में कंप्टीशन की तैयारी कर…




पटना के पीरबहोर इलाके से जनरल कंपटीशन की तैयारी करने वाला 32 वर्षीय प्रमोद कुमार लापता हो गया है। वह मूल रूप से सुपौल का रहने वाला है। प्रमोद अपनी पत्नी जूली देवी के साथ महेंद्रू इलाके में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। लापता होने से पहले पति-पत्नी के बीच एक युवती को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद प्रमोद घर से निकल गया। जूली देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 9:11 बजे रात में उनकी प्रमोद से फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान प्रमोद ने कहा था कि वह बाहर से सब्जी लेकर आ रहा है। इसके करीब तीन मिनट बाद यानी 9:14 बजे प्रमोद ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा- “मैं सुसाइड कर रहा हूं।” इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह वापस घर नहीं लौटा। पत्नी का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से एक युवती प्रमोद को परेशान कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच देर रात बहस भी हुई थी। जूली ने पुलिस को बताया कि करीब 14 साल पहले प्रमोद से प्रेम प्रसंग के बाद उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू की इधर, जूली के आवेदन पर पीरबहोर थाने की पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि प्रमोद देर रात गंगा आरती में शामिल हुआ था। इसके बाद वह घाट से वापस लौटा, लेकिन फिर उसका कोई पता नहीं चला। युवती से भी हुई पूछताछ पुलिस ने मामले में उस युवती को भी थाने पर बुलाकर पूछताछ की, जिस पर प्रमोद की पत्नी ने आरोप लगाया है। टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि गुमशुदा व्यक्ति प्रमोद कुमार की लास्ट लोकेशन BN कॉलेज के पास मिली है। इन्वेस्टिगेशन चल रही है। अभी तक पता नहीं चला है। पत्नी ने एक युवती पर आरोप लगाया है, उनसे भी पूछताछ हुई है। उन्होंने कहा है कि वह प्रमोद के संपर्क में नहीं थी। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में युवती ने बताया कि ज्ञान बिंदु अकादमी में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात प्रमोद से हुई थी। युवती के अनुसार पिछले करीब तीन महीने से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रमोद और युवती दोनों सुपौल के रहने वाले हैं। युवती के पास आज के डेट में दिल्ली का टिकट मिला है। इसके बारे में भी जांच हो रही है। उसने यह भी बताया है कि जब उसे पता चला कि प्रमोद शादीशुदा है, तो दूरी बनानी शुरू कर दी। नंबर वगैरह ब्लॉक कर दिया। फिर भी वह लगातार संपर्क करने की कोशिश में था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top