![]()
पटना में रैपिडो के जरिए शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पटना जंक्शन गोलंबर का है, जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक रैपिडो कार से विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान कार सवार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया, लेकिन शराब बरामद कर लिया गया है। चेकिंग के दौरान भागा रैपिडो कार सवार मौके पर मौजूद पदाधिकारी अनिल कुमार (दारोगा) के मुताबिक, आचार संहिता के मद्देनजर नजर पटना जंक्शन से सटे कोतवाली इलाके के गोलंबर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही रेपिडो कार को पुलिसकर्मियों ने रोका और तलाशी शुरू की। इस दौरान आगे की सीट पर बैठा शख्स फरार हो गया। सूटकेस में छिपाकर रखी गई थी शराब गाड़ी की डिक्की खोलकर चेक की गई तो सूटकेस के अंदर अखबार से लपेटकर शराब की बोतलें रखी गई थी। सभी को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल कार को कोतवाली थाना लाया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। पिछले दिनों भी आया था ऐसा मामला हाल ही में इसी गोलंबर से कटिहार का एक छात्र शराब की खेप के साथ पकड़ा गया था। उसने अपने पूरी बॉडी में शराब छुपा कर रखी थी। तलाशी के दौरान कपड़ा हटाकर देखने पर शराब मिली थी। उसने पूछताछ के दौरान बताया था कि ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश से शराब की खेप लाई थी और नाला रोड में डिलीवरी देनी थी।
Source link