Newswahni

पटना यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में इंडक्शन मीट आयोजित आज से नए सत्र की शुरुआत प्रिंसिपल बोले गोल्ड मेडलिस्ट बनें अपना और कॉलेज का…




पटना यूनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत आज से हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक (रेगुलर) पाठ्यक्रम 2026 के नवनामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। इस इंडक्शन मीट में छात्राओं को विश्वविद्यालय और कॉलेज के नियमों, सिलेबस और गतिविधियों के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। नियमित क्लास करना जरूरी- प्रो नागेंद्र वर्मा मगध महिला कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो नागेंद्र वर्मा ने कहा, इस कॉलेज में 75% अटेंडेंस अनिवार्य है। इसलिए जिस भी छात्रओं ने इस कॉलेज में एडमिशन लिया है, वह नियमित क्लास करें। पिछली बार हमारे यहां से 18 टॉपर निकले थे। प्रो नागेंद्र वर्मा ने आगे कहा, ‘मैं आज यहां उपस्थित सभी विद्यार्थी से यही आशा करता हूं कि आगे आने वाले समय में वह गोल्ड मेडलिस्ट बने और हमारे कॉलेज का नाम रोशन करें। सभी छात्राएं अपना लक्ष्य तय कर लें। आपके लिए यही समय है। अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करने का।’ कॉलेज परिसर में बच्चियां काफी सुरक्षित पटना यूनिवर्सिटी के डीन कामेश्वर पंडित ने कहा, इस महाविद्यालय में जो आप संकल्प लेकर आई हैं, उस लक्ष्य को हासिल करने में हमारा पूरा महाविद्यालय परिवार साथ खड़ा रहेगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘महिलाओं के लिए मगध महिला कॉलेज से उत्तम कॉलेज पूरे बिहार में कहीं नहीं है। इस परिसर में बच्चियां काफी सुरक्षित हैं। यहां संस्कृति के साथ संस्कार का निर्माण होता है। पीयू के डीन ने कहा, ‘यहां से पढ़ाई ही नहीं, बल्कि रिसर्च भी होती है। मगध महिला कॉलेज पटना यूनिवर्सिटी का एक प्रतिलिपि है।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top