![]()
पटना मेट्रो अभी 5 स्टेशन पर चल रही है। मगर इसमें से 4 स्टेशन पर ही इसका ठहराव है। अब अक्टूबर से खेमनीचक स्टेशन पर भी मेट्रो ट्रेन रुकेगी। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की बैठक में इसका निर्णय लिया गया है। यहां इंटरचेंज स्टेशन होने से निर्णाण कार्य में देरी हुई है। यहां से कॉरिडोर वन का रूट निकल रहा है। यह मीठापुर तक एलिवेटेड ट्रैक होगा। खेमनीचक से मीठापुर तक 3.1 किमी एलिवेटेड मेट्रो का निर्माण 85% पूरा हो गया है। मीठापुर-खेमनीचक एलिवेटेड रूट 2027 में होगा शुरू सोमवार को हुई बैठक में बेली रोड पर अंडरग्राउंड टनल के निर्माण के दौरान विद्युत भवन, विकास भवन और पटना जू के पास ट्रैफिक डायवर्जन कर यातायात सुचारू रखने का निर्देश दिया गया। एमडी संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी ने कहा कि मेट्रो परियोजना के हर खंड और निर्माण पैकेज की समीक्षा की गई है। अधिकारियों और एजेंसियों की टीम को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। कॉरिडोर-1 के तहत मीठापुर से खेमनीचक तक 3.1 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड स्ट्रेच को जून 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें जगनपुरा, रामकृष्णा नगर और मीठापुर स्टेशन हैं। इसको चालू करने का नया लक्ष्य जून 2027 है।
8 किमी में अंडरग्राउंड मेट्रो का 80% निर्माण पूरा दूसरी ओर अंडरग्राउंड मेट्रो मलाही पकड़ी से पटना जंक्शन तक 8 किमी अंडरग्राउंड मेट्रो का निर्माण 80% हो गया है। इसमें राजेंद्रनगर, मोइनुल हक, पटना विवि, पीएमसीएच, गांधी मैदान, आकशवाणी और पटना जंक्शन स्टेशन हैं। इसको 2028 तक चालू करना है। अभी पटना मेट्रो का 6.2 किमी में परिचालन हो रहा है। आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ और मलाही पकड़ी पर आम लोग ट्रेन से सफर कर रहे हैं।
Source link