![]()
पटना में बिस्कोमान की बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर आग लगी है। 2 घंटे से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। मौके पर पहुंचे कंकड़बाग अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि सुबह में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की गाड़ी आई। हाईराइज बिल्डिंग होने के चलते काफी परेशानी आ रही है। पहले से इस भवन में मॉकड्रिल की गई थी, तो काफी सहूलियत मिल रही है। आग को नियंत्रण में कर लिया गया है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है, लेकिन संबंधित पदाधिकारी इसकी जांच करेंगे। मौके पर 15 से 16 दमकल की गाड़ियां बुलाई गई हैं। धुआं उठता देखकर गार्ड ने दी सूचना आग लगने के बाद फ्लोर में धुआं भरने लगा। इसके बाद गार्ड पता लगाने में लगा कि धुंआ कहां से आ रहा है। उसने देखा कि 13वीं मंजिल पर आग लगी है। इसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। फायर कंट्रोल रूम को खबर की गई। इस आग लगने की घटना में नुकसान भी पहुंचा है। जिसका आंकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link