![]()
पटना जंक्शन परिसर में एक नाबालिग लड़की से बंधक बनाकर गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पीएमसीएच में जीआरपी पदाधिकारी के सामने अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराया है। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को भी गिरफ्तार किया है। पीड़िता के स्टेटमेंट के मुताबिक, विजयवाड़ा से पटना ट्रेन से आई थी। इसी दौरान उसका मोबाइल रास्ते में गुम हो गया। पटना जंक्शन पर मोबाइल गुम होने के बाद बैठकर रो रही थी। इसी दौरान उसके पास युवक आया और जीआरपी में कंप्लेन दर्ज करने का दिलासा देकर पटना जंक्शन से लेकर बाहर निकला। वहां से ऑटो में बैठकर गांधी मैदान लाया। पटना जंक्शन से सटे निर्माणाधीन बिल्डिंग में किया रेप गांधी मैदान में दोनों एक साथ कुछ देर तक बैठे। फिर वहां सफेद कर लेकर दूसरा युवक आया और उसे गाड़ी में बैठाकर पटना जंक्शन से सटे शौचालय के पास लाए। वहां कार खड़ी करके दोनों ने बारी बारी से गैंग रेप किया। पीड़िता ने बताया, शाम होने के चलते दोनों ने मुझे डरा धमकाकर चुप करा दिया। इसके बाद पटना जंक्शन से सेट एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में लेकर गए। वहां पहले से एक और शख्स मौजूद था। वह जगह गाय भैंस बांधने जैसी थी। ऊपर की फ्लोर पर ले जाकर खाना खिलाया। खिलाने के बाद तीनों ने बारी-बारी से रेप किया। मेरे गुप्तांग से अधिक खून बहने के चलते आरोपियों ने मुझे दानापुर स्टेशन से सटे बीच सड़क पर छोड़ दिया और फरार हो गए। पीड़िता स्टेशन पर बैठकर रो रही थी पीड़िता बोली, मैं वही स्टेशन पर बैठकर रो रही थी। फिर वह लड़का जो मुझे छोड़कर भागा था। वहां जाकर जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। मैं इस बात का विरोध की। इसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को जीआरपी दानापुर के हवाले कर दिया। जीआरपी मुझे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खगौल लाई। यहां से बेहतर इलाज के लिए मुझे पीएमसीएच रेफर किया गया। दो आरोपी पकड़े गए पीड़िता के बयान के आधार पर जीआरपी ने पोक्सो और रेप की धारा में केस दर्ज करके सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। जिनमें से दो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान 70 फिट बेऊर के रहने वाले विकास कुमार उर्फ विजय (21), सरिस्ताबाद के रहने वाले पवन राय (22), गर्दनीबाग के रहने वाले अरविंद उर्फ भोकरन (28) के तौर पर हुई है।
Source link