![]()
पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग से रेप की वारदात हुई है। घटना मंगलवार सुबह की है। आरोपी लड़का (13) भी नाबालिग है। दोनों रेंट पर एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। ऊपर की फ्लोर पर लड़का रहता है और नीचे की फ्लोर पर लड़की की रहती है। लड़की का आरोप है कि उसके घर के परिजन काम के सिलसिले में बाहर चले गए थे। लड़के के भी परिजन नहीं थे। इसी बीच लड़का सीढ़ी से नीचे उतर कर आया और लड़की के गेट को खटखटाना शुरू कर दिया। लड़की को लगा कि उसके परिजन आए हैं। उसने दरवाजा खोला दिया। इसी बीच लड़का कमरे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कोर्ट के सामने लड़की ने अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराया लड़की का आरोप है कि इस दौरान लड़के ने जबरन उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। फिर वहां से फरार हो गया। काम पर से परिजनों के लौटने के बाद घटना के बारे में लड़की बताई। इसके बाद परिजन दोपहर में राजीव नगर थाने लेकर पहुंचे। लिखित शिकायत की। लड़की का मेडिकल कराया गया। फिलहाल कोर्ट के सामने लड़की ने अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराया है। SDPO 2 लॉ एंड ऑर्डर दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। 28 अप्रैल 11 बजे सुबह पुलिस को सूचना मिली घुड़दौड़ रोड में रेप की वारदात हुई है इस आधार पर पुलिस वहां पहुंची। एफएसएल की टीम से जांच कराई गई। जो भी वहां एविडेंस थे, सभी को सुरक्षित करके जप्त कर लिया गया।
Source link