Newswahni

पटना जंक्शन पर स्नैचर लिफ्टर गिरफ्तार ग्राम सोना चांदी मिला दिल्ली से पटना तक फैला नेटवर्क शहर के कई थानों में अलग मामलों…




पटना जंक्शन पर RPF और जीआरपी की ओर से सर्च चलाया गया है। इसमें लिफ्टर-स्नैचर पकड़े गए हैं। जिनका नेटवर्क बिहार, दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में भी फैला है। रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया, प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर तीन लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। इसके बाद टीम उनसे पूछताछ करने के लिए आगे बढ़ रही थी। तब तक सभी भागने लगे। घेराबंदी करके सभी को पकड़ लिया गया। जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो सोने चांदी के आभूषण मिले। संतोष जनक जवाब नहीं देने के चलते थाने पर लाकर पूछताछ की गई। दिल्ली में रहकर प्लंबर का काम करते हैं आरोपी इसमें आरोपियों ने बताया कि दिल्ली में रहकर प्लंबर का काम करते हैं। जिस घर में काम करने जाते थे। उस घर में हाथ साफ कर देते थे। सभी गहने चोरी के हैं। इसके अलावा प्लेटफार्म संख्या 2-3 के पश्चिमी छोर से भी 4 आरोपी पकड़े गए हैं जिनके पास से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन सभी के पास से लगभग 7 लाख के गहने और सामान बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम गहने के साथ पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहम्मद अरमान (20) अमन कुमार (20) विवेक कुमार उर्फ नेपाली (21) है। चोरी के मोबाइल के साथ पकड़े गए आरोपियों के नाम सनी कुमार(30), मोनू कुमार (33), प्रमोद कुमार (25), राहुल कुमार (19) है। इनके पास से चार स्क्रीन टच मोबाइल, 42.37 ग्राम सोने के गहने, 462.09 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास भी मिले हैं। इनके खिलाफ रेल थाना पटना जंक्शन, एयरपोर्ट थाना, पटना शास्त्री नगर थाना, में केस रजिस्टर्ड है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top