Newswahni

नोएडा हिंसक प्रदर्शन में पाक कनेक्शन पुलिस की गाड़ियां जलाई योगी और मेधा रूपम का सख्त एक्शन…



Noida workers protest: नोएडा में श्रमिकों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अचानक हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों की भीड़ में नई उम्र के लड़के अचानक घुस आए नए चेहरों ने पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ लोगों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, युवा लड़के अचानक श्रमिकों की भीड़ में मिल गए और उन्होंने गाड़ियां जलानी शुरू कर दीं। यूपी एटीएस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, उन्होंने पूछताछ में इन्हीं तरीकों का खुलासा किया था। संदिग्धों ने पाक हैंडलर के इशारों पर गाड़ियों को जलाकर दंगा, हिंसा करवाने की प्लानिंग का खुलासा किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा है कि श्रमिकों के नाम पर माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि देश में मृतप्राय नक्सलवाद को पुनर्जीवित करने की किसी भी साजिश से सतर्क रहना होगा और भड़काऊ गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।

सीएम ने स्पष्ट कहा है कि श्रमिकों को सम्मानजनक वेतन, सुरक्षित काम का माहौल और बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने सभी औद्योगिक इकाइयों को श्रम कानूनों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत हर महीने की 10 तारीख तक सभी कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों को श्रमिकों का वेतन अनिवार्य रूप से देना होगा। ओवरटाइम पर दोगुनी दर से भुगतान अनिवार्य होगा और किसी भी तरह की कटौती दंडनीय होगी। हर श्रमिक को सैलरी स्लिप देना अनिवार्य कर दिया है।

इसके अलावा त्योहारों के मौके पर बोनस का भुगतान अधिकतम 30 नवंबर तक सीधे बैंक खातों में करना होगा। श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने डेडीकेटेड कंट्रोल रूम स्थापित किया है। डीएम मेधा रूपम ने श्रमिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें, शांति बनाए रखें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

प्रशासन का मानना है कि ज्यादातर श्रमिक अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रख रहे थे, लेकिन कुछ बाहरी तत्वों ने स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की। डीएम मेधा रूपम ने पहले ही शिकायतों को दर्ज कराने के लिए नंबर जारी किए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। श्रमिक वेतन संबंधी अन्य समस्याओं की शिकायत 120-2978231, 120-2978232, 120-2978862, 120-2978702 पर कर सकते हैं। डीएम ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top