Newswahni

नॉमिनेशन के दिन मुझे उठाया अब तेज प्रताप यादव को अपराध क्या किया मुखिया की गिरफ्तारी पर भड़कीं वीणा मानवी वकील ने क्या…



Tej Pratap Yadav news: जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को शनिवार (25 जुलाई) को गिरफ्तार किए जाने के बाद 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। ‘बिहार बंद’ के दौरान हुए उपद्रव को लेकर उन पर कार्रवाई हुई है। तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर JJD की बांकीपुर उपचुनाव उम्मीदवार रहीं वीणा मानवी भड़क उठी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमें लगातार परेशान किया जा रहा है।

छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बिहार बंद बुलाया गया था, जिसमें तेज प्रताप भी शामिल हुए थे। उन पर छात्रों को प्रदर्शन के दौरान हंगामा भड़काने और तोड़फोड़ कराने के आरोप लगे हैं। बीते दिन उन्हें एक मॉल से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद देर रात ही कोर्ट में पेश भी किया। इसके बाद तेज प्रताप को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया।

वीणा मानवी ने क्या कहा? 

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर JJD नेता वीणा मानवी ने कहा कि 13 तारीख से हमें परेशान किया जा रहा है। पहले, उन्होंने (पुलिस ने) मुझे नॉमिनेशन वाले दिन उठाया, फिर आज उन्हें उठा लिया। ऐसा लगता है कि पूरा बांकीपुर अब जनशक्ति जनता दल पर आकर ही निर्धारित हो गया है। अगर हम थोड़ा विरोध करते हैं तो क्या गलत है? उन्होंने क्या अपराध किया? अगर बच्चों के बीच एक बार राष्ट्रीय ध्वज दिखाया गया, तो क्या वह अपराध था? अगर आपकी नजर में यह अपराध था भी, तो उन्हें उसी समय ले जाना चाहिए था, लेकिन उन्हें तब उठाने का क्या मतलब है जब वह शाम को परिवार के साथ समय बिता रहे थे या शॉपिंग पर जा रहे थे? मुझे भी इसके पीछे का कारण नहीं पता।

वीणा मानवी ने आगे कहा कि प्रशासन को ऊपर से आदेश हैं। ऊपर वाला कौन है? ये नहीं समझ आता। ऊपर वाले होते कौन हैं? अगर ऊपर इतना अंधेरगर्दी चल रहा है तो ये मानकर चलिए कि विनाश की स्थिति में हमारा बिहार आ गया है। अब वक्त आ गया है कि आप लोग मान लीजिए कि राजा साहब जो बोलेंगे वो मानना है, नहीं तो जाना है।

हमें अभी तक FIR की कॉपी भी नहीं मिली- वकील

वहीं, तेज प्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह ने बताया कि FIR 26 तारीख को दर्ज की गई, जबकि गिरफ्तारी 25 तारीख को शाम 7:30 बजे सिटी सेंटर मॉल से हुई। मैंने अभी जज के सामने उनकी रिहाई के लिए अर्जी दी है। उन्होंने मुझसे कहा कि जमानत की प्रक्रिया सोमवार को पूरी करें… मैं सुबह 10:30 बजे नौबतपुर पुलिस स्टेशन पहुंचा। वहां 2 SP मौजूद थे… मैंने उनसे उनकी गिरफ्तारी की वजह पूछी। उनके परिवार वालों को यह भी नहीं पता कि वे शाम 7:30 बजे से ही हिरासत में थे। हमें अभी तक FIR की कॉपी भी नहीं मिली है।

बता दें कि JJD ने बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में वीणा मानवी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि, चुनाव अधिकारियों द्वारा जांच (स्क्रूटनी) के दौरान उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। इसके बाद तेज प्रताप ने प्रशांत किशोर को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है।

क्यों हुई तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी? 

शनिवार को तेज प्रताप यादव छात्रों पर हुई पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सड़कों पर उतरे थे। वे गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के पास स्थित प्रतिमा पर चढ़कर प्रदर्शनकारियों की अगुवाई करते दिखे। तेज प्रताप ने कोतवाली और गांधी मैदान थाना क्षेत्रों में आयोजित छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शनों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प देखने को मिली। उग्र भीड़ ने पथराव किया, जिसमें गांधी मैदान के थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा और टीओपी प्रभारी प्रमोद कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इस पूरे घटनाक्रम और हिंसा के बाद पुलिस ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने इस दौरान उन्हें हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद शाम के समय जब तेज प्रताप एक मॉल में थे तो वहां पटना पुलिस की एक टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इसके बाद रात में ही उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें: Tej Pratap Arrested: मॉल से गिरफ्तारी फिर रात में ही कोर्ट में पेशी… 14 दिन के लिए बेऊर जेल भेजे गए तेज प्रताप यादव; जानें पूरा माजरा



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top