बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद पर बने रहते तो चुनाव परिणाम अलग हो सकते थे। जनता के बीच यह संदेश गया कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया, जिसका असर चुनावी नतीजों पर पड़ा। अनंत सिंह ने कहा, “अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो बिल्कुल ऐसा नहीं होता। जनता में यह मैसेज गया कि उनके चेहरे पर वोट मिला, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया। जनता इसे गलत मान रही है और इससे नाराज भी है। अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें पूरी जानकारी है कि नीतीश कुमार को हटाया नहीं गया, बल्कि उन्होंने खुद मुख्यमंत्री पद छोड़ा था, लेकिन जनता के बीच जो धारणा बनी, उसका असर चुनाव में देखने को मिला।
नीतीश कुमार जहां रहेंगे, वहां खड़े रहेंगे बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों को जनता ने वोट दिया, वे जीत गए और जिन्हें जनता ने वोट नहीं दिया, वे हार गए। सीधी बात है कि जनता ही मालिक होती है और वही अंतिम फैसला करती है। दिल्ली में जदयू कार्यालय का निरीक्षण करने और पार्टी गतिविधियों में नीतीश कुमार की बढ़ती सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि इसमें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। नीतीश कुमार जहां रहेंगे, जहां जाएंगे और जहां भी चुनाव लड़ेंगे, पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े रहेंगे।
कहीं कमियां रही होंगी इसलिए हारें- श्याम रजक वहीं, जदयू विधायक श्याम रजक ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में समन्वय और प्रबंधन की कमी हुई। जहां तक चूक की बात है, पराजय की बात है। गंभीर रूप से समीक्षा करने की जरूरत है। स्थानीय कार्यकर्ताओं में क्या उदासीनता थी? अन्य जो लोग आए उनके साथ समन्वय का अभाव रहा। कहीं ना कहीं कुछ कमियां रही होगी जिसके कारण चुनाव हम हार गए। प्रशांत किशोर को बधाई देता हूं।
Source link