Newswahni

नीट परीक्षा में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि शेखपुरा के टाउन हॉल के पास कांग्रेस ने कैंडल जलाकर मौन धारण किया…




शेखपुरा जिला कांग्रेस कमेटी और शेखपुरा जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में रविवार को स्थानीय टाउन हॉल के पास नीट परीक्षा 2026 में जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव और युवा कांग्रेस नेता पिंटू कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस पदाधिकारी, छात्र और आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस नेता जितेंद्र नाथ ने अपने संबोधन में कहा कि नीट परीक्षा 2026 से जुड़ी दुखद घटनाओं में छात्रों का जीवन खोना पूरे देश के लिए अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी छात्र का जीवन किसी भी परीक्षा से बड़ा होता है। सरकार को शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित और छात्र हितैषी बनाना चाहिए। परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की मांग जितेंद्र नाथ ने उन परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की मांग की, जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है, क्योंकि उनके दर्द की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने आंदोलन के दौरान छात्रों और युवाओं पर दर्ज सभी मुकदमों को तत्काल वापस लेने की भी मांग की। साथ ही, शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान अनावश्यक कार्रवाई करने वाले लोगों की निष्पक्ष जांच कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के सम्मान, न्याय और सुरक्षित भविष्य के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ देने की मांग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव ने कहा कि यह श्रद्धांजलि सभा केवल शोक व्यक्त करने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि छात्रों के सम्मान और न्याय की मांग का प्रतीक है। उन्होंने नीट परीक्षा 2026 में जान गंवाने वाले सभी छात्रों के पीड़ित परिवारों के लिए सरकार से तत्काल ₹1 करोड़ की सहायता राशि देने की मांग की। पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी आवाज़ हर स्तर तक पहुंचाने का काम करती रहेगी।जिला युवा कांग्रेस के नेता पिंटू कुमार ने कहा किदेश का युवा न्याय चाहता है और छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। छात्रों की आत्मा की शांति के लिए रखा गया मौन युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। ये श्रद्धांजलि सभा के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने मोमबत्तियां (कैंडल) जलाकर दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा वातावरण गमगीन हो गया और उपस्थित लोगों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेह एवं पारदर्शी व्यवस्था के प्रमोद यादव, दीपक कुमार, गोरेलाल कुशवाहा, दानी प्रसाद, सरवन सिंह, अफसर खान, संजय मांझी, दीपक वकील एवं गौतम साह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top