Newswahni

नालंदा में भामाशाह सम्मान समारोह मनाया मेधावी छात्र सम्मानित समाज को संगठित शिक्षित बनाने का लिया संकल्प मंत्री बोले शिक्षा ही समाज के…




बिहारशरीफ में रविवार को ‘भामाशाह सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। नालंदा जिला तैलिक महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का आधार- मंत्री समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि शिक्षा ही समाज के उत्थान का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा, “वैश्य समाज का गौरव लगातार बढ़ रहा है। सरकार की नीतियों के कारण आज समाज को राजनीति और प्रशासन में उचित प्रतिनिधित्व मिल रहा है।” मंत्री ने समाज को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। भामाशाह के त्याग से लेनी होगी प्रेरणा कार्यक्रम के संयोजक प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन त्याग, राष्ट्रभक्ति और परोपकार का प्रतीक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब समाज संगठित होगा, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने पर बल दिया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रो. अनिल कुमार ने कहा कि भामाशाह ने लोककल्याण के लिए जो मिसाल पेश की, वह आज भी प्रासंगिक है। वर्तमान पीढ़ी को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। राजनीतिक हस्तियों ने की सराहना कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के सचेतक संजीव चौरसिया ने समाज को नेतृत्व के लिए तैयार होने की सीख दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ राजनीति और प्रशासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना आज की जरूरत है। वहीं, जदयू नेता संजय सर्राफ ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। मेधावियों का हुआ सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण बी.एससी. परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रहा। उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। सम्मानित छात्रों ने इसे अपने लिए बड़ा प्रोत्साहन बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार और भामाशाह के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शैलेंद्र जी, अवधेश मुखिया, अरुण सैनी, विनोद वर्णवाल, डॉ. श्याम बिहारी, डॉ. सचिन, वार्ड पार्षद सोनू, विनीत चौधरी, राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top