![]()
नालंदा में 11 हजार वोल्ट के तार से झुलस कर दंपती की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ये लोग स्लीपर बस में बैठे थे। बताया जा रहा कि पावापुरी ओपी क्षेत्र के घोसरावां गांव के रहने वाले मजदूर नरकटियागंज से स्लीपर बस से अपने गांव लौट रहे थे। गांव से महज 2 किलोमीटर पहले साम्बोवशरण मंदिर के पास हाईटेंशन तार झूल रही थी। बस के ऊपर एक साइकिल रखी थी। जिसमें तार का संपर्क हो गया। इस वजह से पूरी बस में करंट फैल गया। इनकी हुई मौत हादसे में जान गंवाने वाले में रूदल मांझी (45) और उनकी पत्नी कुलवा देवी (40) शामिल हैं। वहीं, झुलसे हुए लोगों को तुरंत मेडिकल अस्पताल लाया गया है। जिससे अस्पताल परिसर में चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी। गंभीर रूप से झुलसे लोगों में पुटुस कुमारी, रिंकू देवी, कारु मांझी, संतोष मांझी, पवन मांझी, सरोज देवी, धर्मेंद्र मांझी और राज कुमार। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों का भी इलाज चल रहा है।
मामले की जांच की जा रही है
डीएसपी राजगीर ने बताया कि बस में करंट प्रवाहित होने के कारण 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी सभी लोगों का पावापुरी मेडिकल कॉलेज (VIMS) में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Source link