Newswahni

नालंदा में तेज रफ्तार वाहन ने मजदूर को रौंदा अस्पताल में मौत घर से शौच के लिए निकले थे रोड क्रॉस करते समय…




नालंदा में तेज रफ्तार वाहन ने मजदूर को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान सकरौल निवासी कारू रविदास के रूप में हुई है। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना बख्तियारपुर-रजौली एनएच-20 फोरलेन की है। भाई ऋषि ने बताया कि शनिवार की सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। रोड क्रॉस करके दूसरी ओर जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे के बाद डायल 112 की पुलिस टीम ने बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया परिजनों ने उन्हें एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार में पत्नी, दो बेटी और दो बेटा है। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत के बाद अब चारों मासूम बच्चों के सामने जीवनयापन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरोपी की पहचान में पुलिस जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top