Newswahni

नालंदा में चेन्नई से लौटे युवक की संदिग्ध मौत बहन ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप कहा कैश मोबाइल गायब है…




नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीन गंज मोहल्ले में मंगलवार को एक 20 साल युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के बबुरबन्ना निवासी मनोज चौधरी के बेटे हर्ष कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में लहेरी थाना क्षेत्र के भरावपर मोहल्ले में किराए पर रह रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोस्तों पर लूटपाट और हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर नशीले पदार्थों की रैपर की भरमार मिली है। मृतक की बहन गुड़िया कुमारी ने बताया कि हर्ष चेन्नई में काम करता था और 2 दिन पहले ही वापस घर लौटा था। उसके पास चेन्नई से लाए गए करीब 50 हजार रुपये थे। परिजनों का आरोप है कि कल शाम करीब 4 बजे उसके दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद से ही वह लापता था। रात भर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को उसी के एक दोस्त ने फोन कर बताया कि हर्ष पुरानी खंडहरनुमा इमारत के पास पड़ा है। वहां पहुंचने पर देखा कि हर्ष मृत अवस्था में पड़ा था। परिजनों का दावा है कि उसके पास मौजूद 50 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल गायब है। नशेड़ियों का अड्डा बना खंडहर स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। मोहल्ले वालों का कहना है कि जिस स्थान पर शव मिला, वह एक खंडहरनुमा मकान है, वहां दिनभर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस बारे में कई बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विरोध करने पर ये असामाजिक तत्व मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को आनन-फानन में बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस मामले की गहन जाँच कर रही है। मौत के कारणों का सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब युवक के उन दोस्तों की तलाश कर रही है, जो उसे बुलाकर ले गए थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top