Newswahni

नाबालिग अपहरण मामले में नामजद आरोपी अरेस्ट बाबूबरही पुलिस ने रौआही निवासी रामप्रकाश यादव को पकड़ा…




बाबूबरही थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस नेकार्रवाई की है। बाबूबरही पुलिस ने शादी की मंशा से अपहृत नाबालिग के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रौआही गांव निवासी रामप्रकाश यादव को शनिवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। परिजनों की शिकायत पर एफआईआर अपर थानाध्यक्ष सह अनुसंधानकर्ता अमृता सिंह ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में रौआही गांव निवासी अवधेश यादव, रामप्रकाश यादव, रामसेवक यादव और रामकृपाल यादव सहित अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और नामजद आरोपी रामप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।अपर थानाध्यक्ष अमृता सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। नाबालिग पीड़िता की बरामदगी को प्रयास उन्होंने आश्वस्त किया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस नाबालिग पीड़िता की सुरक्षित बरामदगी के लिए भी लगातार प्रयासरत है। पुलिस के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अनुसंधान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top